नेपाल में तारा एअर का विमान लापता
नेपाल में तारा एअर का विमान लापता:सुबह 10.20 बजे पोखरा से जोमसोम के लिए भरी थी उड़ान, 22 यात्रियों में 4 भारतीय; सर्च जारी
काठमांडूएक मिनट पहले
नेपाल की तारा एअर का 9NAET डबल इंजन एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के बाद से लापता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक अल्फा इको टैंगो कॉल साइन वाले इस विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए रविवार सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी। जिसे 10:20 बजे लैंड करना था, लेकिन वह 11 बजे के बाद भी संपर्क में नहीं आया। पोखरा एयरपोर्ट चीफ बिक्रम राज गौतम ने पुष्टि की कि एयरक्राफ्ट टावर के संपर्क से बाहर है। विमान की सर्च जारी है।
जापानी और भारतीय यात्रियों सहित कुल 22 लोग थे सवार
तारा एअर के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला के अनुसार विमान में कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे, को-पायलट उत्सव पोखरेल और एयर होस्टेस किसमी थापा सवार थे। यात्रियों में 13 नेपाली, 4 भारतीय और 2 जापानी यात्री भी थे। ATC से संपर्क टूटने के बाद यह जानकारी सार्वजनिक की गई।

- 2016 में भी इसी रास्ते पर हुआ था हादसा
रविवार से पहले साल 2016 में तारा एयर का एक विमान नेपाल के पोखरा से जोमसोम जा रहा था, तब भी उसका संपर्क टूट गया था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 23 लोगों की मौत हो गई।