बच्चन परिवार पर टूटा दुखो का पहाड़ परिवार का ये सदस्य दुनिया छोड़कर चला गया,पूरा बच्चन परिवार गम में डूबा
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कॉस्ट्यूम डिजाइनर अकबर शाहपुरवाला, जो अपने परिवार और अमिताभ बच्चन के बेहद करीब हैं, इस दुनिया में नहीं रहे। बच्चन परिवार के लिए यह खबर बेहद दुखद है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।
अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए ये भी बताया कि अकबर ने न सिर्फ बिग बी के लिए कई सूट सिलवाए थे, बल्कि खुद काटे भी थे. उन्होंने अभिषेक के लिए पहला सूट भी तैयार किया था। जो आज भी अभिषेक के पास मौजूद है। इस दौरान अभिषेक ने अकबर शाहपुरवाला से जुड़ी कई यादें भी शेयर की हैं.
अभिषेक ने यह भी बताया कि अकबर शाहपुरवाला उनकी नजर में दुनिया के सबसे बेहतरीन सूट मेकर थे। अभिषेक ने आखिरकार अकबर शाहपुरवाला को इमोशनल अल्फ़ाज़ के साथ याद किया और लिखा कि आपने मेरे लिए जो सूट बनाया है, मैं आज रात उनमें से एक पहनूंगा और धन्य महसूस करूंगा! आपकी आत्मा को शांति मिले’।